फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की जमानत याचिका पर आज गुरुवार को सुनवाई होगी।
व्यापारी मोहन अग्रवाल पर जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने के मुकदमे में बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को पुलिस ने 24 सितंबर को अयोध्या से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अनुराग दुबे की ओर से वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को जमानत की अर्जी सीजेएम कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के बाद शहर कोतवाल से डब्बन दुबे का आपराधिक रिकार्ड मांगा गया था। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड कोर्ट में पेश किया। जमानत पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 सितंबर की तारीख तय कर दी है।