शमसाबाद। बीमारी से तंग किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी सफी खां की 15 साल की पुत्री रूपजाना काफी समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह रूपजाना कमरे में थी, दरवाजा अंदर से बंद था। करीब 11:30 बजे परिजनों ने आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिर परिवार का एक युवक दीवार फांद कमरे में घुसा तो उसका शव लटकते देखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंच एसओ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आर के रावत ने बताया कि बीमारी से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली है।