फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: तंबाकू कारोबार में फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 06:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में तंबाकू कारोबार के नाम पर फर्जी बिलिंग कर जीएसटी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी फर्म बनाकर और नकली बिल तैयार कर तंबाकू कारोबार में टैक्स चोरी कर रहे थे। इस पूरे खेल में एक व्यक्ति के नाम और पते का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित व्यक्ति को जीएसटी कार्यालय बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसे अपने नाम से चल रही फर्जी फर्म और लेन-देन की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए अमन खां निवासी ग्राम करीमनगर, अरवाज और फैसल निवासी कोर्ट पहाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका है, जो फर्जी बिलिंग के जरिए लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहा था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें