घायल युवक थाना कमालगंज के गांव खूटादेव का आशीष कुमार है। एक युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी बृजमोहन (23) लिखा पाया गया। इस संबंध में मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी गई। भरतपुर ग्राम प्रधान के भाई लालू ने लोहिया अस्पताल में शव की शिनाख्त गांव के सफाईकर्मी सुग्रीव के पुत्र बृजमोहन के रूप में की। बृजमोहन ट्रैक्टर चलाता था।
बुआ के घर बाइक से आए थे दोनों
दूसरे युवक की शिनाख्त अजय कुमार(18) के रूप की। वह भी गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी गीतानंद का पुत्र है। बृजमोहन व अजय फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी बुआ के घर बाइक से आए थे। तीसरे युवक की शिनाख्त फतेहगढ़ कोतवाली के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी महेंद्र कुशवाह (20) के रूप में की गई। चौथा किशोर कमालगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र कुशवाह का पुत्र अंकित(14) निकला।
भिड़त में तीन युवक व एक किशोर की मौत
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन व दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। वहीं, घायल आशीष ने बताया कि वह पैदल आ रहा था। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया बाइकों की भिड़त में तीन युवक व एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।