सीएचसी कमालगंज से घायल को ले जाते परिजन व पुलिस
- फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार शाम गोली चलने से गांव के महेश चंद्र (60) घायल हो गया। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर परिजन टेंपो से घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।