शिवानी के गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दरवाजे के पास खेलते समय बारिश से भीगी मिट्टी की दीवार सात वर्षीय बालिका पर गिर गई। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महलई निवासी रामनिवास जाटव मजदूरी करते हैं। शनिवार की शाम को उनकी सात वर्षीय बेटी शिवानी दरवाजे के पास खेल रही थी। दिन में हुई बारिश से भीगी मिट्टी की दीवार उस पर गिर गई। मलबे में शिवानी दब गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बालिका को निकाला और नर्सिंगहोम लेकर गए।
डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मां भानू देवी, भाई दीपू, दीपक, सोलंकी, बहन सरिता रो-रोकर बेहाल हो गए। रामनिवास ने थाने में दीवार गिरने से बेटी की मौत की सूचना दी।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। रामनिवास ने बताया कि वह कई साल से कच्चे मकान में रह रहे हैं। उनको कॉलोनी नहीं मिली है।