फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम व अधिवक्ता में नोकझोंक

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में अधिवक्ताओं को समझाते एसडीएम संजय सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। ग्राम पंचायत की भूमि से जिला पंचायत सदस्य का अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिवक्ता की एसडीएम से नोकझोंक हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान एसडीएम कक्ष में अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

गांव हथौड़ा निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र राठौर का ग्राम पंचायत की भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण था। मंगलवार को एसडीएम संजय सिंह पानी की टंकी के लिए जमीन देखने पहुंचे। वहां तीन बीघा भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण देख उन्होंने हटवा दिया। प्रेमचंद्र अधिवक्ता मुनीश चंद्र के करीबी हैं। उनकी पैरवी में अधिवक्ता मुनीश चंद्र एसडीएम से मिले।
उन्होंने प्रेमचंद्र को पट्टा देने के लिए कहा। इस पर एसडीएम ने कहा पात्र होंगे तो पट्टा दिया जाएगा। अधिवक्ता ने एसडीएम पर प्रधान के कहने पर अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने भी उन पर आरोप लगा दिया। इससे दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ देर में ही एसडीएम के कक्ष में बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघव शुक्ला सहित अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने गांव में सभी का अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। एसडीएम आखिर तक यही कहते रहे जो सही है, वही होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। काफी देर तक अधिवक्ता वहां बैठे रहे। इसके बाद उठकर चले गए। इस दौरान चौकी से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिवक्ता मुनीश मिश्रा ने कहा कि इस मामले की शिकायत शासन तक करेंगे। एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता अतिक्रमण करने वाले के समर्थन में आए थे। सरकारी जमीन पर सभी का कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें