फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन, इलाज के दौरान नोएडा में ली अंतिम सांस

Fri, 03 Apr 2026 07:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल का शुक्रवार को इलाज के दौरान नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया। वह सेवानिवृत्ति से करीब पांच माह पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को ड्यूटी के दौरान दोपहर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। शाम को उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा ले जाया गया, जहां फोर्टीस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर डायलिसिस किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय कुमार बंसल फरवरी 2024 से फर्रुखाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे और उनका सेवानिवृत्ति अगस्त माह में प्रस्तावित था।

वह मूल रूप से फिरोजाबाद जनपद के टूंडला क्षेत्र के निवासी थे, जबकि उनका परिवार नोएडा में रहता है। परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को उनके बेटे की शादी तय थी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि संजय बंसल का स्वभाव बेहद शालीन था और वह सभी के साथ सहज व्यवहार रखते थे। उनके निधन से पूरे प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें