फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : समदपुर के प्रधान पद के लिए 80.5 प्रतिशत वोट पड़े

विज्ञापन
गांव चौकी रघुनंदनपुर के बूथ पर मतदान के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। समदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में गुरुवार को 80.5 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। प्राथमिक विद्यालय चौकी रघुनंदन मतदान केंद्र पर 83 व समदपुर केंद्र पर 77.5 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर 11:30 बजे तक मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। इस समय तक 50 फीसदी वोट पड़ चुके थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समदपुर के 1308 मतदाताओं में 1053 ने वोट डाले। बूथ संख्या 377 प्राथमिक विद्यालय चौकी रघुनंदन में 716 में 594 वोट पड़े। वहीं बूथ संख्या 378 प्राथमिक विद्यालय समदपुर में 592 में 459 वोट डाले गए। दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे से ही लाइन लग गई।
7 बजे से वोट पड़ने शुरू हुए। बूथ संख्या 377 के सेक्टर मजिस्ट्रेट मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय व 378 में एसओसी चकबंदी डॉ. राजेश त्रिपाठी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर दिशा निर्देश दिए। मतदान केंद्र समदपुर कमालगंज थाने व चौकी रघुनंदन जहांगज थाना क्षेत्र में है। दोनों केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्रधान पद के चुनाव में पांच उम्मीदवार अमित वर्मा, अवनेंद्र सिंह, गंगा सिंह, रावेंद्रप्रताप व अजयपाल थे। उम्मीदवारों की ओर से चुनाव प्रचार चला। ग्रामीणों का कहना था कि मतदान से दो दिन पूर्व चले समझौते के बाद मतदान दो उम्मीदवारों में ही मुख्य रूप से सिमट गया। ग्राम पंचायत मुख्यालय समदपुर से पांच में कोई प्रत्याशी नहीं था। ग्राम पंचायत के मजरा मुरादपुर से तीन व दूसरे मजरे चौकी रघुनंदन से 2 उम्मीदवार थे।
आरओ विजय कुमार अग्रवाल व एआरओ डॉ. रमेश चंद्र शाक्य ने ब्लाक कार्यालय में मतपेटियां जमा कीं। मिलान करने के बाद तकनीकी सहायकों के कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाकर सील किया गया। मतपेटी रखे जाते ही बिजली चली गई तो मोबाइल से रोशनी की गई। मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से होगी।
अमृतपुर। विकास खंड राजेपुर के गांव रतनपुर पमारान के वार्ड नंबर दो के सदस्य का चुनाव गुरुवार को हुआ। इसमें 121 मतदाताओं में से 57 लोगों ने वोट डाले हैं। पुलिस की सुरक्षा में मतदान कर्मियों ने मत पेटी ब्लाक कार्यालय में जमा की है।(संवाद)

गांव चौकी रघुनंदनपुर के बूथ पर मतदान के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें