फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चीनी मिल में पेराई शुरू होने के इंतजार में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल में दोबारा पेराई शुरू के इंतजार में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित मिल के गेट पर रुके हुए हैं। सभी को गेट खुलने का इंतजार है। बंदी का समय पूरा होने के साथ ही शुक्रवार देर रात तक पेराई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

चीनी मिल में प्लांट की सफाई के लिए बुधवार ढाई बजे से 32 घंटे के लिए पेराई बंद की गई थी। इसकी सूचना किसानों को दी गई थी। पेराई बंंद होने के दौरान मिल में गन्ने की आवक बंद हो गई।
शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सफाई के लिए की गई बंदी का समय पूरा हो गया। मिल प्रशासन ने सफाई के बाद पेराई शुरू करने के लिए किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए सूचना दे दी।
विज्ञापन

सुबह से किसान मिल में गन्ना लेकर पहुंचने लगे। मिल की तकनीकी टीम बंदी के तय समय तक प्लांट की सफाई का कार्य पूरा नहीं कर पाई। मिल यार्ड में दोपहर 3 बजे तक करीब पांच हजार क्विंटल गन्ना आ चुका था। मिल यार्ड में गन्ना लेकर आए किसान गेट खुलने का इंतजार करते देखे गए। किसानों को मिल में पेराई शुरू होने का इंतजार है। मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया बंदी का समय पूरा हो गया है। सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि देर रात तक मिल में पेराई कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें