फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यूरिया आने की भनक लगते ही सुबह से लग गई लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दो सप्ताह बाद इफ्को केंद्र पर यूरिया आने की जानकारी मिलते ही सुबह से किसानों की लंबी कतार लग गई। चार से पांच घंटे लाइन में लगने के बाद किसानों को यूरिया मिल सकी। आरोप है कि रसूखदारों को पहले खाद दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार को 500 बोरी यूरिया आई थी, जिसका शुक्रवार को वितरण किया गया। सुबह पांच बजे से ही किसानों की लाइन लग गई। यूरिया वितरण के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। गांव सूखा नगला के किसान सत्यपाल सिंह ने बताया तीन बोरी यूरिया के साथ दो बोतल नैनो यूरिया दी जा रही है।
गांव बराविकू निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि उनके पैर में तकलीफ है। लाइन में लगकर खाद मिलना मुश्किल ही है। अलादापुर निवासी शीलेंद्र सिंह ने कहा कि रसूखदारों को पहले यूरिया दी जा रही है। वितरण में पारदर्शिता नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि नियमानुसार सभी किसानों को वितरण किया जा रहा है। किसानों के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें