फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चारा लेने गया किसान गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। घर से चारा लेने गए किसान का गंगा के सोता में पांव फिसल गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी सुखलाल (40) बृहस्पतिवार की शाम घर से चारा लेने के लिए खेत पर गया था। खेत से कुछ पहले रास्ते में गंगा का सोता है। निकलते समय उसका पैर फिसल गया। इससे किसान गहरे पानी में डूब गया। देर तक किसान के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की। खोजबीन के दौरान उसका शव पानी में उतराता मिला। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। किसान की मौत पर भाई रामप्रकाश, ओंकार और पिता लालाराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें