फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झोलाछाप की दवा खाने के बाद बुखार पीड़ित किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव सिरोली में झोलाछाप की दवा खाने के बाद बुखार पीड़ित किसान की मौत हो गई। परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी उदयवीर सिंह शाक्य (52) पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। शनिवार सुबह गांव में ही एक झोलाछाप से बुखार की दवा लेकर घर चले गए। वहां दवा खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। पत्नी प्रेमलता, दिव्यांग पुत्र नैतिक (10) एवं पुत्र सूर्यांश (5) बेहाल हो गए। उदयवीर खेती करते थे। उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है। पुत्री सुहागा की शादी हो चुकी है। पुत्री रीना अविवाहित है। उदयवीर अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। भाई नरसिंह का कहना है कि झोलाछाप के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें