फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। किसान का शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में फंदे से लटका मिला। भतीजे ने मौत की वजह घरेलू वजह बताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र से जुड़े गंगापार इलाके के गांव सवासी निवासी किसान शंभूपाल (45) मंगलवार रात करीब नौ बजे घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भतीजा कप्तान खेत की ओर गया। वहां पेड़ पर रस्सी के फंदे से चाचा शंभू का शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। शंभू की मौत से पत्नी नीतू सिंह, पुत्र लव, कुश, पुत्री शीनू व बिट्टू बेहाल हैं। भतीजे कप्तान ने पुलिस को बताया कि परिवार में दो-तीन दिन से विवाद चल रहा था। इसके चलते ही चाचा ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें