फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। खेत से चारा लेकर आ रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी किसान दृगपाल यादव (50) मंगलवार शाम को खेत से चारा सिर पर रखकर घर की ओर आ रहे थे।
वह सड़क पर पहुंचे तभी अमृतपुर की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक बाइक समेत वहां से भाग गया।
गांव के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। दृगपाल को सीएचसी राजेपुर लेकर गए। वहां डॉ. अनुराग ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी विमला देवी, पुत्र अवनेश, बृजेश व पुत्री साधना, श्वेता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
पुत्र अवनेश की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच कर आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों से जानकारी की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें