नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी रूपेश गंगवार मंगलवार रात गांव के पास अपने खेतों की रखवाली करने गया था। रात किसी समय ट्रेन की चपेट में आने से रूपेश गंगवार की मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे परिजनों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)