बांदा। खेत से जानवरों को हांकने में ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी योगेश प्रताप सिंह (23) सोमवार की रात खेत से जानवर हांकने के दौरान रेल पटरी पर पहुंच गया। इस बीच वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष शेरेआलम खां ने बताया कि ट्रेन से टकराकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।