फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परिजनों ने दूसरे पति पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिजनों ने दूसरे पति पर पुत्री की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। चार सितंबर को दोनों ने थाने में एक दूसरे को जयमाला पहनाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरतल निवासी सुरभि की चार वर्ष पहले जनपद शाहजहांपुर थाना कलान गांव नौगांव निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद ही सुरभि का पति से विवाद हो गया। वह मायके आकर रहने लगी। एक वर्ष से सुरभि शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी एक युवक के साथ बतौर पत्नी के रूप में रहने लगी। सुरभि के परिजनों ने युवक से शादी करने की बात कही। इस पर वह इन्कार करने लगा। भाई संजीव ने चार सितंबर को थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी।
थाने में युवक व परिवार के लोगों ने समझौता कर लिया। थाने में सुरभि व युवक ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद युवक सुरभि को घर लेकर चला गया। छह सितंबर को सुरभि को युवक ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर को बताया कि सुरभि ने जहर खा लिया है। सुरभि की मौत होने की जानकारी पर शव को सीएचसी में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। इसमें सुरभि की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने व जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। भाई संजीव ने युवक पर बहन को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि चार सितंबर को दोनों पक्षों में थाने में समझौता हो गया था। इसके बाद सुरभि युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें