कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव अगरतला मजरा खेतलपुर सौंरिया निवासी शिक्षक बलराम सिंह गांव के ही कुछ दबंगों से परेशान हैं। उन्होंने अपने मकान पर बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया है।
आरोप लगाया कि गांव में बहुसंख्यक दबंग किस्म के भूमाफिया है। उन लोगों के परिवार काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में मकान छोड़कर जाना ही पड़ेगा। कहा कि वह इससे पुलिस को कई बार अवगत करवा चुके हैं, मगर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार कंचन ने बताया कि उनको इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी ने उनसे कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।