फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एंटी करप्शन टीम का फर्जी अधिकारी पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील में नायब तहसीलदार कक्ष के बाहर खड़े एक युवक ने अपने आप को एंटी करप्शन का अधिकारी बताया। उसने रिश्वत लेने का आरोप लगाया। कक्ष में बैठे नायब तहसीलदार सृजन कुमार पहले उसकी बात को सुनते रहे, कुछ देर बाद उसे बुलाया। नाम पता पूछा। इस पर वह कुछ लखनऊ के अधिकारियों के नाम बताने लगा। नायब तहसीलदार उसे एसडीएम कक्ष में ले गए। एसडीएम ने उससे पूछताछ कर चौकी प्रभारी के हवाले कर दिया। नायब तहसीलदार सृजन कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति फर्जी है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बताया पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली लाया गया।पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें