फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गुणवत्ता के लिए अंडे पर पड़ेगी एक्सपायरी डेट

Wed, 03 May 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुणवत्तापूर्ण अंडे उपलब्ध कराने के लिए अब उत्पादन व एक्सपायरी की तारीख डाली जाएगी। खराब अंडे बेचने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। 150 किलोमीटर से अधिक दूरी से अंडे मंगाने पर वाहन रेफ्रिजरेटर युक्त होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंडे का कारोबार दिनोंदिन बढ़ रहा है। यह ठेली से लेकर पांच सितारा होटलों में भी मिलेगा। आम आदमी के साथ अंडे का सेवन मरीजों को कराया जाता है। इससे अस्पतालों में मरीज को नाश्ते में दूध व अंडे देने की व्यवस्था है। अब सरकार ने अंडों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया है। इससे खराब अंडे बेचकर लोगों की सेहत खराब करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए प्रशासन एवं विकास निदेशक डॉ. इंद्रमणि ने पशुपालन विभाग को आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा कि कुक्कुट विकास नीति के तहत पोल्ट्री फार्म लगे हैं। जबकि अन्य स्रोतों से भी कुक्कुट फार्म संचालित हैं। अन्य प्रदेशों से भी अंडे मंगाकर कारोबार किया जा रहा है। लंबी दूरी से अंडे आने पर प्राकृतिक सुरक्षा कवच टूट जाता है। उनमें फंगस का इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसको देखते हुए उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। (संवाद)

यह नियम किए निर्धारित
शासन से जारी आदेश में कहा कि 150 किमी से अधिक दूरी के लिए अंडों का परिवहन जीपीएस व रेफ्रिजरेटर युक्त वाहन से किया जाएगा। दूसरे राज्य से अंडे मंगाने वाले ट्रेडर्स को पक्का बिल ई-मेल पर पशुपालन निदेशालय भेजना होगा। प्रत्येक अंडे की ट्रे पर उत्पादन तिथि का स्टीकर लगाया जाएगा। कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने वाले अंडों पर उत्पादन तिथि व स्थान अंकित होगा। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज से अंड निकालने के बाद विक्रेता को अंडों पर ‘शीतगृह में परिरक्षित’ शब्द, निकासी की तिथि व उपभोग की अधिकतम तीन दिन की तिथि अंकित करनी होगी। इस संबंध प्रत्येक अंडे पर स्टीकर भी लगेगा। कोल्ड स्टोरेज में अंडों का भंडारण अलग चैंबर में करने और दोबारा कोल्ड स्टोरेज में अंडे न रखने के भी आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन



जिले में मात्र एक मुर्गी लेयर फार्म कमालगंज में है। इसमें करीब 60 हजार पक्षी हैं। प्रतिदिन 48 हजार अंडों का उत्पादन है। इसके अलावा करीब एक दर्जन से अधिक व्यापारी पंजाब से अंडे मंगाकर थोक व्यापार करते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज कुमार गौतम ने बताया कि अंडा कारोबारियों को शासनादेश उपलब्ध कराकर उन्हें जानकारी दी जा रही है। इसके बाद अंडों का परीक्षण करने के साथ ही खराब अंडे बेचने व नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें