फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर पत्नी को निकाला

Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव नोनमगंज निवासी निशा ने थाना क्षेत्र के गांव गुठना निवासी पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पिता जगदीश ने 19 अप्रैल 2017 को राजेश के साथ उसकी शादी की थी। शादी के बाद वह पति के साथ जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला नई बस्ती में रहने लगी। पति राजेश शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं था। पति दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर मारपीट करता था। इसी बीच उसको दो पुत्री व एक पुत्र हुआ। पति राजेश उसके बाद भी मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा। मांग नहीं पूरी होने पर उसने घर से निकाल दिया। डेढ़ माह पहले पति ने जनपद कन्नौज थाना सौरिख गांव शरीफपुर निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर माता पिता ससुराल गए और सास रामढकेली व देवर शिवा से इस संबंध में बात की। उन लोगों ने कहा कि राजेश ने गलत काम किया है। वह गवाही देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें