फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पालिका की नई सरकार से जलभराव और गंदगी से निजात से उम्मीद

Sat, 20 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के मोहल्ला नोनियमगंज के बाशिंदे वर्षों पुरानी गली में जलभराव और तालाब में गंदगी की समस्या के निदान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हर बार चुनावी मुद्दा बनी इस समस्या से अब लोगों को पालिका की नई सरकार से निजात मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नोनियमगंज में जलभराव और तालाब में गंदगी की समस्या करीब 20 साल पुरानी है। इस मोहल्ले की एक गली सड़क से करीब चार फीट नीचे है। हर वर्ष बारिश में गली में जलभराव होता है। पानी के निकासी की सुविधा नहीं है। आमतौर पर हर रोज घरों से निकलने वाला पानी पास के ही तालाब में चला जाता है। बताया गया कि यह तालाब भी निजी है। जब भी इस पर निर्माण हुआ तो यहां से पानी निकालने की सुविधा खत्म हो जाएगी। इस क्षेत्र में जब नाली की सफाई न हो और घरों से ज्यादा पानी बहाया जाए तो गली में जलभराव हो जाता है। इससे मोहल्ले के लोग खुद ही ज्यादा पानी बहाने से बचते हैं। बारिश में गली तालाब बन जाती है। आम लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाना पड़ा। निजी तालाब में गंदगी अटी पड़ी है। इससे बदबू भी फूटती है। गंदगी में मच्छर पनपते हैं। इससे बीमारियां भी फैलती हैं। लोगों का कहना है इस समस्या के समाधान के लिए हमेशा मांग उठी मगर समस्या का जड़ से समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद गली की हल्की फुल्की मरम्मत कर लोगों के जख्मों पर मरहम लगाया गया। मोहल्ले की गली के बाहर स्वच्छ कायमगंज का बोर्ड तो लगा था, मगर स्वच्छ दिखाई नहीं दिया। गली में एक ही हैंडपंप लगा है। वह भी दो साल से खराब पड़ा है। लोगों को पीने के पानी की भी दिक्कत है।
अनुज कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष से समस्या के समाधान की पूरी उम्मीद है। जलभराव और गदंगी से निजात की मांग हमेशा उठी है मगर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। समस्या के समाधान के लिए नई तकनीक लानी होगी, जिससे लोगों का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

तालाब किनारे रहने वाले राजेंद्र वर्मा कहते हैं। यह तालाब निजी है। किसी दिन इस पर निर्माण हो जाएगा। तब जल निकासी की समस्या और बढ़ जाएगी। इसमें भरी गंदगी से काफी दिक्कत है। 10 वर्ष पहले गली में मिट्टी डालकर ऊंचा किया जा रहा था। उसमें मकान तोड़ने की नौबत थी। तब कुछ इस पर राजी नहीं हुए।
डा. शरद गंगवार
नगर में नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम पर कराया जाएगा कार्य-
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार ने कहा कि मोहल्ला नोनियमगंज की समस्या उनके संज्ञान में है। जलभराव की समस्या को हर हाल में निपटाया जाएगा। अब तो जलभराव और सफाई के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा सकता है। इस मोहल्ले के साथ-साथ जहां भी जलभराव या गंदगी की समस्या है। उसे प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। नगर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का वादा उनके एजेंडे में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें