फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परीक्षा देने वाले छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
फोटो- 04, घटनास्थल पर गमगीन बैठे हिमांशु के भाई-बहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
शमसाबाद। कंपार्टमेंट परीक्षा देने जा रहे नर्सरी व्यापारी के पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुत्र के शव को देखकर पिता बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों का भी हाल बेहाल हो गया। पुलिस व फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मद्दूपुर निवासी नर्सरी व्यापारी स्वतंत्र कुमार के पुत्र हिमांशु (20) वर्ष व सुधांशु शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र थे। वह फतेहगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान परीक्षा में दोनों की सप्लीमेंट्री आई थी।
विज्ञापन

दोनों की सोमवार को परीक्षा थी। पिता स्वतंत्र कुमार ने पुत्र सुधांशु को कायमगंज रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रैन में बैठा दिया। छोटे पुत्र हिमांशु को बाइक से फतेहगढ़ लेकर जा रहे थे। शुकरूल्लापुर रेलवे क्रासिंग पर दो वर्ष से ओवर ब्रिज न बनने के कारण आवागमन बंद है। रेलवे क्रासिंग के पास बनी पुलिस के नीचे से लोग निकलते हैं।
क्रासिंग पर पहुंचकर स्वतंत्र कुमार ने पुत्र हिमांशु को रेलवे क्रासिंग पार कर आने की बात कही। वह स्वयं बाइक से नीचे पुलिया के नीचे से निकलने के लिए चले गए। पुलिया के नीचे रास्ते पर कीचड़ और जलभराव था। हिमांशु रेलवे लाइन की पुलिया पर खड़ा हो गया। देर होने पर वह ट्रैक पर खड़ा होकर पिता को देखने लगा। उसी दौरान कानपुर की ओर से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। उसकी चपेट में आने से हिमांशु 50 मीटर तक घिसटता चला गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
मौके पर भगदड़ मच गई। स्वतंत्र कुमार वहां पहुंचे। पुत्र के टुकड़े देखकर बेहोश हो गए। सूचना पर एसओ जेपी शर्मा व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर बड़ा भाई सुधांशु व मां प्रीति, बहन श्वेता मौके पर पहुंचे। दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फोटो- 04, घटनास्थल पर गमगीन बैठे हिमांशु के भाई-बहन। संवाद

फोटो- 04, घटनास्थल पर गमगीन बैठे हिमांशु के भाई-बहन। संवाद

फोटो- 04, घटनास्थल पर गमगीन बैठे हिमांशु के भाई-बहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें