नवाबगंज। क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी पूर्व सैनिक रामसिंह(76) सोमवार देर शाम मोपेड से दवाई लेने कस्बा आए थे। कस्बा स्थित बाइक एजेंसी के सामने ई-रिक्शा ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पत्नी राममूर्ति उन्हें निजी अस्पताल ले गईं। वहां से रेफर कर दिए जाने पर परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। पूर्व सैनिक हेलमेट नहीं लगाए था। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत अमृतपुर। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर राजपुर निवासी रोहित कुमार (26) रविवार को सोतानाला पुल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीएचसी राजेपुर से रेफर कर दिए जाने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर रेफर कर दिया। इससे परिजन उसका शाहजहांपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। (संवाद)