फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चुनावी दौर में हर दिन अंग्रेजी शराब पी गई दोगुनी

Wed, 10 May 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अंग्रेजी और देसी शराब के प्याले जमकर छलके। एक से छह मई के बीच अंग्रेजी शराब 51 हजार 418 लीटर गटक गए। वहीं इन दिनों में देसी शराब 1 लाख 84 हजार 995 लीटर पीने वाले पी गए। जबकि अप्रैल महीने के 30 दिनों में अंग्रेजी शराब 1 लाख 47 हजार 785 लीटर और देसी शराब 7 लाख 76 हजार 793 लीटर पी गई। यानी अप्रैल महीने की तुलना में मई के 6 दिनों में ही 30 फीसदी से अधिक शराब गटक ली गई।
विज्ञापन

जिले में 4 मई को दस नगरीय निकायों में चुनाव हुए। चुनाव के दौरान जमकर शराब पी गई। देसी पीने वालों ने भी अंग्रेजी का स्वाद चुनाव के दौरान चखा। आबाकारी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक से छह मई के बीच अंग्रेजी शराब की बिक्री तेजी से बढ़ी। इन छह दिनों में 51 हजार लीटर से अधिक शराब पी गई। इस आंकड़े के अनुसार हर दिन 8 हजार 569 लीटर अंग्रेजी शराब का स्वाद पीने वालों ने चखा। ये सिलसिला चुनाव के तीन दिन पहले से शुरू हुआ और दो दिन बाद तक चलता रहा। जबकि अप्रैल महीने में 1 लाख 47 हजार 785 लीटर शराब पीने वालों ने पी। इस महीने के हर दिन 4 हजार 926 लीटर शराब पी गई। दोनों महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चुनाव के दौरान हर दिन अंग्रेजी शराब लगभग दोगुनी पी गई। बीयर के शौकीन भी इन दिनों पीछे नहीं रहे। चुनाव के दिनों 6 हजार 438 लीटर बीयर के जाम छलके। हर दिन शौकीनों ने 1 हजार 73 लीटर बीयर गटकी। अब पीने वालों को मतगणना का इंतजार है। इन दिनों में भी खुशी और गम में प्याले छलकेंगे।
-
देसी के जाम भी खूब छलके
छह दिनों तक अंग्रेजी शराब दोगुनी पी गई, लेकिन देसी पीने वालों ने भी कसर नहीं छोड़ी। इन दिनों हर दिन 30 हजार 832 लीटर देसी शराब पीने वालों ने पी। जबकि अप्रैल महीने के हर दिन आंकड़ा 25 हजार 893 लीटर ही पहुंचा। यानी 5 हजार लीटर देसी शराब हर दिन ज्यादा पी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें