फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली के खंभे में आए करंट से युवक झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। मंदिर पर हुए देवी जागरण के दौरान बिजली खंभे में बांधी गई पन्नी खोलते वक्त एक युवक को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन लोहिया अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बबरापुर निवासी राहुल (30) गांव में बीमार लोगों को दवाई देने का काम करता था। गांव के हजारीलाल गुप्ता ने देवी मंदिर का निर्माण कराया था। सोमवार रात परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया था। मंगलवार सुबह राहुल जागरण परिसर में पहुंचा। बिजली खंभे में बंधी पन्नी को खोलने लगा।
इसी दौरान खंभे में आए करंट से वह चिपक गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे छुड़़ाया। बेहोशी की हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली खंभे में जनरेटर का तार बांधा गया था। दुर्घटना के वक्त जनरेटर बंद था। उसमें बिजली करंट कैसे आया इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि बिजली आपूर्ति चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई शालू ने बताया राहुल के तीन बच्चे हैं। सौम्या, जानवी, वैष्णवी व पत्नी विमला, मां सुषमा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें