फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: कर्मचारी नेता का मोबाइल नंबर हैक कर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष का मोबाइल नंबर हैक कर कोई व्यक्ति उनके परिचित लोगों से रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंधौआ सेंट पॉल स्कूल के पास के निवासी विमल कुमार ब्लॉक शमसाबाद के गांव फतेहपुर राव साहब में सफाई कर्मचारी हैं। वे उत्तर प्रदेेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हैं।
किसी ने उसका मोबाइल नंबर हैक कर लिया। इसके कारण वे अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हैकर वाट्स एप पर उनकी डीपी लगाकर कर्मचारियों व उनके परिचित लोगों को संदेश भेजकर रुपये की मांग कर रहा है। साथियों के पूछने पर हैकर ने गूगल-पे व पेटीएम नंबर भी भेजा है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विवेचक ने हैकर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के लिए रिपोर्ट भेजी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें