फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने में आरोपी कर्मचारी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शिक्षिका से दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कर्मचारी को बीएसए ने मुकदमा दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका मोहम्मदाबाद ब्लाॅक के एक गांव में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात है। उसका खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आना-जाना रहता था। वहां गांव धीरपुर निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अश्वनी कुमार शिक्षिका की काम करने में मदद करता था।
अश्वनी ने एक दिन शिक्षिका के मोबाइल से उसके अश्लील फोटो निकाल लिए। उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अश्वनी ने शिक्षिका को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये भी ले लिए थे। उसके बाद भी वह शिक्षिका को परेशान कर रहा था। शिक्षिका ने 28 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बीएसए ने कर्मचारी अश्वनी को निलंबित कर दिया। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर अपराध निर्भय चंद्र कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार सुबह आरोपी कर्मचारी अश्वनी को बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें