फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इमरजेंसी, मेडिकल, जीरियाट्रिक वार्ड फुल, 113 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गर्मी शुरू होते ही सबसे अधिक 113 मरीज भर्ती होने से इमरजेंसी, मेडिकल, जीरियाट्रिक वार्ड फुल हो गए। पीडियाट्रिक, बर्न वार्ड में भी बुखार, डायरिया के मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं। मंगलवार रात दुर्घटना में घायल युवक को इमरजेंसी में मशक्कत के बाद बेड मिल सका।
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में 752 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक बुखार, जुकाम, डायरिया संबंधी बताए गए। बीमारी इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि इस सीजन के सबसे अधिक 113 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें मेडिकल के 54, जीरियाट्रिक के 10, बर्न तीन, आर्थो के आठ, सर्जिकल के 15, पीकू के चार, प्राइवेट दो, टीबी एक, इमरजेंसी वार्ड में सभी 16 बेड फुल थे। मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि पीडियाट्रिक व बर्न वार्ड में भी सामान्य मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
मंगलवार रात मेरापुर थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में घायल जिला कन्नौज थाना हसेरन के गांव लुखरिया निवासी अवनीश (22) को वार्ड में शिफ्ट करने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बमुश्किल उसे बेड मुहैया कराया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने से स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बर्न वार्ड के मरीजों को नहीं लगी दवा
मंगलवार रात बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को दवा लगाने के लिए स्टाफ ही नहीं पहुंचा। लिहाजा किसी भी मरीज को न तो इंजेक्शन लगाए गए और न ही दवाई। तीमारदारों ने खुद ही झुलसे मरीजों को दवाएं लगाईं। दवाई न लगने से एक बच्चा रात भर रोता रहा।

न मिली चादर, देखरेख का भी अभाव
खिनमिनी निवासी सर्वेश श्रीवास्तव (40) की पत्नी सीमा ने 28 मार्च की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परेशान होकर सर्वेश ने तेजाब पी लिया था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन दिन पहले सर्वेश को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। दूसरे वार्ड का मरीज होने की वजह से उसे बेडसीट तक मुहैया नहीं कराई गई। सुबह-शाम इंजेक्शन के अलावा कोई देखरेख नहीं हो रही है।
-मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई नए वार्ड भी खुलवा दिए गए हैं। अधिकतर वार्ड भरे हैं। फिर भी व्यवस्था की जा रही है। हर मरीज को इलाज देना उनकी प्राथमिकता में है। वह व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें