फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बाक्स फुंकने से 250 गांव की बत्ती 16 घंटे रही गुल

Thu, 27 Feb 2025 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नीबकरोरी बिजली सब स्टेशन के पास 33 केवी लाइन का केबल बक्सा फुंकने से 250 गांव की बिजली 16 घंटे गुल रही। बुधवार रात करीब 11 बजे नीबकरोरी सब स्टेशन के पास 33 केवी लाइन का केबल बक्सा फुंक गया। इससे नवाबगंज और हाजीपुर उपकेंद्र ठप हो गए। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी। गुरुवार सुबह नवाबगंज और हजियांपुर के लाइनमैन प्रदीप कुमार, अनिरुद्ध कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, अनिल दीक्षित व वीर सिंह ने केबल बक्सा ठीक करना शुरू किया। दोपहर करीब तीन बजे केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति चालू की जा सकी। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि केबल बक्सा फुंकने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें