फर्रुखाबाद। बैठक के बाद मुख्य अभियंता असलम हुसैन के नेतृत्व में सहायक अभियंता रेड एमडी कार्यालय जितेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह के नेतृत्व में गंगानगर मोहल्ले मेेें छापा मारा। बिजली चोरी पकड़े जाने पर संबंधित उपभोक्ता आरएस पांडेय का मीटर भी उखाड़ लिया गया। अधिकारियों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। जहां भी कटिया दिखी उसको जद में लेकर कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम मोहल्ला मनिहारी की ओर चली गई। वहां भी दो उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। अधिशाषी अभियंता शहरी ने बताया कि बिजली चोरी करने की शिकायत पर आगरा की टीम ने छापेमारी की है। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। चेकिन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के अतिरिक्त संबंधित थाने का फोर्स मौजूद रहा।