फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बकाया वसूलने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव रानीपुर गौर में बकाया बिजली बिल वसूली करने गई बिजली विभाग की टीम पर उपभोक्ता के परिजनों ने हमला कर दिया। इससे लाइनमैन घायल हो गया। अवर अभियंता ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुटौल डिवीजन कार्यालय के अवर अभियंता बिजली विभाग की टीम के साथ गांव रानीपुर में बकाया वसूली के लिए पहुंचे। गांव के तिवारीलाल के कनेक्शन पर 185090 रुपये बकाया था। बकाया बिल जमा न करने पर टीम के साथ मौजूद लाइनमैन मोनू राजपूत कनेक्शन काटने लगे।
इस पर उपभोक्ता के परिजन लाइनमैन व टीम से अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई करने लगे। सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। लाइनमैन मोनू का सिर पकड़कर दीवार में मार दिया। इससे वह घायल हो गया। टीम वापस चली आई। अवर अभियंता पुष्पेंद्र ने उपभोक्ता के परिजन अंशुल, रजनेश के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें