फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली बकायेदारों को 31 तक भुगतान का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली बिल राहत योजना में पंजीकृत बकायेदार उपभोक्ताओं को भुगतान का एक और अवसर मिला है। अब 31 मार्च तक बिल जमा कर योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

यह छूट एक व दो किलोवाट भार वाले बकायेदार कनेक्शन धारकों को मिली है। योजना दिसंबर से 28 फरवरी तक चलाई गई थी। इसमें बकाये पर शत प्रतिशत ब्याज माफ हुआ था। मूल बिल पर दिसंबर में 25, जनवरी में 20, फरवरी में 15 फीसदी छूट दी गई। पंजीकरण शुल्क 2000 रुपये था, जिसका भुगतान एक माह में करना था। कई उपभोक्ता पंजीकरण के बाद बिल अदा नहीं कर पाए थे। अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने 31 मार्च तक भुगतान का मौका दिया। चूकने पर 31 मार्च के बाद ब्याज सहित पूरा बिल चुकाना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें