फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से निकल गए अस्सी हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केवाईसी के नाम पर क्रेडिट कार्ड से दो बार में 80 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज के मजरा हाजीगंज निवासी नवाजिश अंसारी ने साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर को दकोपहर तीन बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को बैंक के कस्टमर केयर से होना बताया।
उसने बताया कि आज केवाईसी पूर्ण नहीं कराई तो उसके क्रेडिट कार्ड से दो हजार रुपये अतिरिक्त लगेंगे। उस व्यक्ति ने एक लिंक शेयर किया।
नवाजिश अंसारी ने लिंक में भेजे फार्म को भरकर भेज दिया। कुछ देर बाद उनको ठगी का एहसास हुआ तो क्रेडिट कार्ड के टोल फ्री नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को दो बार में क्रेडिट कार्ड से अस्सी हजार रुपये निकल गए। मैसेज आने पर इस संबंध में बैँक में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके रुपये वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें