फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ राजमिस्त्री इस्राइल में दिखाएंगे अपना हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के आठ राज मिस्त्री इस्राइल में जाकर भवन निर्माण में हुनर दिखाएंगे। उन्हें तरक्की के लिए अच्छी आय के साथ सुविधाएं भी दी जाएंगी। 26 फरवरी को लखनऊ में उन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन


इस्राइल में हुए युद्ध से भीषण परिस्थितियां उत्पन्न होने से भवन निर्माण के लिए भारत से कारीगरों की मांग की गई है। इससे राजमिस्त्री, फ्रेम वर्क, शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग आदि कार्यों में दक्ष 21 से 45 वर्ष तक के श्रमिकों को भेजा जा रहा है। तीन वर्ष का अनुभव व शैक्षिक अर्हता पूरी करने वाले जिले से नौ राजमिस्त्रयों का चयन किया गया है।
उनकी दक्षता परीक्षण, पुलिस सत्यापन व मेडिकल परीक्षण आदि प्रक्रिया पूर्ण करा ली गई है। उन्हें अनुबंध के तहत इस्राइल में एक से पांच वर्ष तक रुककर काम करना होगा। काम करने के दौरान उन्हें एक लाख 37 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। जबकि 15 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से बोनस उनके खाते में जमा किया जाएगा। कार्य समाप्त होने पर श्रमिक को यह बोनस मिलेगा।
विज्ञापन

इन श्रमिकों का किया गया चयन
इस्राइल जाने के लिए नौ श्रमिकों का चयन किया गया है। इसमें शहर के मोहल्ला गढ़ी अशरफ खान निवासी दीपक कुमार शर्मा, कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढि़या निवासी चंदन, फतेहगढ़ से सटे बढ़पुर ब्लाॅक के गांव धन्सुआ निवासी मोहित कुमार, नीतेश कुमार, शिवकांत, गांव रेहा निवासी अजीम खान, कमालगंज क्षेत्र के गांव गढ़ाखेड़ा निवासी विमलेश कुमार, चंपतपुर निवासी पवन कुमार, सरवरआलमपुर निवासी अनिल शामिल हैं। सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि एक श्रमिक ने जाने से इन्कार कर दिया। जबकि आठ लोगों को भेजने की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। 26 फरवरी को लखनऊ में इन्हें नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है। इसके बाद दूसरे चरण में भी श्रमिकों का चयन कर इजराइल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें