फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस से आठ गोवंश कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोलकाता से आगरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन जिला जेल रेलवे क्रासिंग के पास मवेशियों के झुंड से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आठ गोवंशों के चीथड़े उड़ गए। वहां से 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
जिम्मेदारों ने न तो पोस्टमार्टम कराने की जरूरत समझी और न ही शव हटाए गए। इससे आसपास के लोगों में गुस्सा है।
फतेहगढ़ जिला जेल चौराहे के पास गुरुवार सुबह पौने छह बजे कोलकाता से आगरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने मवेशियों का झुंड आ गया।
दुर्घटना के बाद ट्रेन रोक दी गई। चालक ने इंजन आदि चेक करने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। दुर्घटना का लिखित मेमो फतेहगढ़ स्टेशन अधीक्षक को दिया गया।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी फतेहगढ़ को दी।
मौके पर चौकी प्रभारी विकास पहुंचे, मगर सिविल का क्षेत्र होने की वजह से शव मौके पर ही पड़े रहे। सिविल पुलिस ने भी शाम तक शवों को उठवाने की आवश्यता नहीं समझी। जीआरपी थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में है, इसलिए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने इस मामले की सूचना नहीं दी थी। जानकारी हुई है, अब वह कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें