फर्रुखाबाद। साइबर सेल के प्रयास से ऑनलाइन ठगी के 36 हजार रुपये ग्रामीण के खाते में वापस आ गए।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी सुमित सिंह के मोबाइल पर 30 जुुलाई को एक कॉल आई। उस ओर से बोलने वाला सुमित से बात करता रहा। कॉल कटी तो सुमित के पास खाते से ऑनलाइन खरीदारी होने से 36,999 रुपये कटने का मैसेज आया। सुमित ने कुछ घंटे बाद ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, दीवान सत्येंद्र कुमार ने संबंधित कंपनी को मैसेज कर सुमित के खाते से निकली रकम को रोकने के लिए मेल भेजी। कंपनी ने मेल मिलते ही रुपये ट्रांसफर होने से रोक दिए। वह रुपये सुमित के खाते में बुधवार को वासप आ गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी साइबर टीम की सराहना की है।