फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ईडी के अफसरों ने की पूछताछ, नोटिस थमाया

Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को स्टेट बैंक गली स्थित डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता अस्पताल पहुंची। इसी परिसर में डॉक्टर का आवास भी है। टीम उनके मकान में तीन घंटे तक रही। बताया जाता है कि अधिकारी कुछ पत्रावलियां ले गए और डॉक्टर को नोटिस दे गए हैं।
विज्ञापन

शहर के स्टेट बैंक गली स्थित मोहल्ला महावीरगंज निवासी डॉ. प्रभात गुप्ता के यहां ईडी के तीन अधिकारी शुक्रवार को पहुंचे। अधिकारी पैदल ही अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सकवाई स्थित डॉ. ओमप्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जानकारी हासिल की। ईडी के अफसर जैसे ही अंदर आए, उन्होंने पहली मंजिल पर किसी को भी आने से रोक दिया। बंद मकान में तीन घंटे तक डॉ. प्रभात गुप्ता से पूछताछ की। इसकी किसी को भी भनक नहीं लग सकी। अस्पताल के सूत्र बताते हैं कि अधिकारी नोटिस दे गए हैं।
उन्होंने कुछ पत्रावलियों की फोटोकॉपी भी करवाई। यहां बता दें कि ईडी की टीमों ने 16 फरवरी को अस्पताल, आवास और सकवाई स्थित काॅलेज में एक साथ छापा मारा था। अधिकारी भारी मात्रा में पत्रावली, लैपटॉप आदि सामान जब्त करके ले गए थे। एक बार फिर ईडी की दस्तक से कुछ ही दिनों में कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



ईडी ने मार्च के अंतिम सप्ताह में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में सकवाई स्थित डॉ. ओमप्रकाश इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान समेत 13 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों को दी जाने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति के 100 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। मुकदमे में काॅलेज के कई बैंकों में संचालित खातों से हुए लेन-देन का उल्लेख भी किया गया है। स्कूल संचालकों की ईडी को कई शहरों में संपत्तियों का पता भी चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें