फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पोषाहार वितरण नहीं होने पर एडी बेसिक ने लगाई फटकार

Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण नहीं किए जाने पर एडी बेसिक ने फटकार लगाई। गर्मी में गांव में लगे छह हैंडपंप खराब होने पर प्रधान पति को मरम्मत कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एडी बेसिक राजेश वर्मा बुधवार को टीम के साथ ग्राम पंचायत बेग का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्य में लाभांवित लोगों की सूची को पढ़कर सुनाया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में लाभांवित लोगों के बारे में पूछा और ग्रामीणों से भी जानकारी की। गांव की सरिता सहित कई गर्भवती महिलाओं ने प्रति माह पोषाहार वितरण नहीं होने की शिकायत की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा कुमारी सही जवाब नहीं दे सकी। इस पर एडी बेसिक ने सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह की फटकार लगाकर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के कुपोषित बच्चों की देखदेख के लिए डॉ लोकेश वर्मा को निर्देश दिए। गांव में मनरेगा कार्यों के संबंध में सचिव आकाश सक्सेना से जानकारी की। गर्मी में गांव में लगे छह हैंडपंप खराब होने पर प्रधान पति को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव ककिउली में पंचायत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। वहां भी पोषाहार वितरण में धांधली की शिकायत मिली। गांव के पशुपालन विभाग से टीकाकरण के बारे में जानकारी कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ गगन दीप सिंह, बीईओ अमर सिंह राना, एडीओ प्रवेश राजपूत, अमित बाजपेई, रामप्रसाद राम, विक्रांत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें