फर्रुखाबाद। संकरे रोड पर क्रॉस करने को लेकर कार और ई-रिक्शा चालक में विवाद हो गया। ई-रिक्शा चालक ने कार मालिक की साथी समेत पिटाई कर दी। पीड़ित ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के मोहल्ला मेमरान निवासी अनिल कुमार रविवार देर शाम बजरिया रोड से कार से घर जा रहे थे। रास्ते में संकरी सड़क पर ई-रिक्शा आ गया। कम जगह होने पर ई-रिक्शा चालक से पीछे हटाने को कहा, तो वह ईंट लेकर मारने को तैयार हो गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक अपने घर की ओर चल दिया। वह कार से उसके पीछा करके नाम, पता लगाने गया।
ई-रिक्शा चालक ने अपने भाई और अज्ञात लोगों के साथ हमला बोल दिया। उसकी सोने की चेन भी छीन ली। वह और साथी बीबीगंज निवासी सुधीर मिश्रा जान बचाकर भागे। अनिल कुमार ने गढ़ी अशरफ अली निवासी मुकीम खां और उसके भाई आमीर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।