फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ई-पिचकारी ने खूब भिगोया, सोशल मीडिया पर छाया खुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कहीं लाल तो कहीं नीला और पीला। ई-पिचकारियों से निकलते इन रंगों ने होली की खुमार को फुहारों से भर दिया। रंगों के साथ सोशल मीडिया पर बधाई भरे शब्द भी संदेशों संग खूब बरस रहे। व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक हैप्पी होली की धूम मची है।
विज्ञापन

वैसे तो रंग बुधवार को खेला जाएगा पर सोशल मीडिया पर पहले से ही ई-पिचकारी छूटने लगी। फेसबुक से लेकर तमाम सोशल साइट्स पर पिचकारियों से निकलते रंगों में लोग भींगते रहे। कोई शेरो शायरी तो कोई पिचकारी के साथ होली की बधाई दे रहा।
होली का गुलाल हो रंगों की बहार हो, गुझिया की मिठास हो एक बात खास हो, सबके दिल में प्यार हो यही अपना त्योहार हो। होली में रस रंग की ऐसी चलाएं बाहर, हर्ष और उल्लास से सुरभित हो संसार। ऐसे ही काव्यमय शब्दों में बधाइयों का दौर चल रहा है। बधाई संदेश के साथ पिचकारियों, रंग और गुझियों के फोटो भी शेयर हो रहे।
विज्ञापन

नारायण लक्ष्मण महाविद्यालय गैसिंगपुर की बीएससी छात्रा व एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर का कहना है कि सोशल मीडिया भारतीय त्योहारों को नए दौर के हिसाब से बेहद खास बनाने का एक मंच बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें