फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पाइप लाइन फटने से जलभराव, जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल गेट के सामने गुरुवार देर रात पानी की पाइप लाइन फट गई। पानी की आपूर्ति के दौरान शुक्रवार सुबह भी भारी जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कत हुई। घरों में पानी भी प्रेशर से नहीं पहुंच सका। दोपहर में चार घंटे प्रयास के बाद मरम्मत का काम पूरी किया गया। शाम को कुछ देर पानी की आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया अस्पताल गेट के सामने स़डक के पश्चिम तरफ गुरुवार रात पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे फुटपाथ और गलियों में जलभराव हो गया। पानी का प्रेशर कम होने पर जलभराव में कमी आई। घरों तक पानी की आपूर्ति पहुंचाने के लिए नगर पालिका ने शुक्रवार सुबह भी आपूर्ति खोली, तो प्रेशर के साथ पानी बहने लगा। इससे काफी दूर तक सड़क के ऊपर भी जलभराव हो गया।
दुकानदारों के अलावा आसपास के लोगों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने टीम लगाकर करीब चार घंटे प्रयास के बाद पाइपलाइन की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

जोन प्रभारी ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद दोनों टंकियों को भरने का काम शुरू कर दिया गया था। शाम को पेयजलापूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि टंकियों में पानी की मात्रा कम होने से घरों में अधिक देर आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें