फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डग्गामार बस पकड़ी, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने संयुक्त चेकिंग में रोडवेज बस अड्डे के बाहर सवारी भर रही डग्गामार बस को पकड़ लिया। बस को सीज कर 45 हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के आदेश पर गुरुवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद्र राजपूत, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम राजेश कुमार ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डे के बाहर हरदोई से फर्रुखाबाद व जयपुर जाने वाली बस को पकड़ लिया। बस में निर्धारित सीटों से अधिक सीटें लगी पाई गई। संयुक्त टीम ने बस को सीज कर रोडवेज बस अड्डे पर खड़ा करा दिया। बस पर 45 हजार का जुर्माना लगाया गया। बुधवार की रात भी जयपुर से सवारी लेकर आई डग्गामार बस को भी सीज किया गया। बस पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि चेकिंग अभियान चलता रहेगा। किसी भी हालत में रोडवेज बस अड्डे के बाहर से डग्गामार बस नहीं चलने दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें