फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंबा कटने से 350 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 14 Jan 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव कनासी के पास सोमवार रात को बंबा गया। इससे 350 बीघा से अधिक भूमि की फसलें जलमग्न हो गईं। इससे किसान चिंतित हैं। किसानों ने किसी तरह मिट्टी डालकर बंबा किया।क्षेत्र के ग्राम कनासी में बंबा कट जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं,आलू और सरसों की फसल खराब हो गई अचानक रात में पानी छोड़े जाने से ग्राम कनासी गुलरिया नगला और अठरुईया गांव के तमाम किसानों की फसलों में पानी भर जाने से किसान बेहद गमजदा है। किसानों का कहना है प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद बंबा का पानी नहीं रोका गया। इससे उनकी फसलें पानी में डूब गई है। किसान राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अवनीश कुमार,आवेश चंद्र, मोहनलाल, रणवीर सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, ने बताया लगभग कनासी, अठरुईया, नगला गुलरिया के किसानों की लगभग 350 बीघा फसल आलू गेहूं और सरसों की फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें