मुरहास कन्हैया के पास खड्ढ में खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। स्टेयरिंग फेल होने से इटावा-बरेली हाईवे पर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड्ड में घुसकर पेड़ से टकरा गई। इससे सात यात्री घायल हो गए, दो को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इटावा डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार सुबह बेवर से फर्रुखाबाद आ रही थी। इटावा-बरेली हाईवे पर मदनपुर पुल से लेकर सेंट्रल जेल चौराहे के पास तक गड्ढे ही गड्ढे हैं।
मुरहास कन्हैया के पास बस का पहिया गड्ढे में चला गया और स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जाने के पास के पेड़ से टकरा गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इटावा निवासी सुनीता, कन्नौज के छिबरामऊ निवासी चमन सक्सेना को सीएचसी में भर्ती कराया।
अन्य यात्रियों ने पास के डॉक्टर के यहां उपचार कराया। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया। बस के चालक अवधेेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर गड्ढे होने से स्टेयरिंग फेल हुई थी।