फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तार टूटने से तीन घंटे एक दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल

Mon, 20 May 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुुर स्थित हिंदुस्तान होटल के पीछे 33 हजार केवी का तार टूटने से आईटीआई फीडर बंद हो गया। इसके चलते करीब 12 मोहल्लों की बिजली करीब तीन घंटे बंद रही। तार जोड़कर रात करीब 11 बजे आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


आईटीआई फीडर से शहर के मोहल्ला खतराना, राजीव गांधी नगर, सेनापति, डिग्गी ताल, चौक, रेलवे रोड और काली देवी समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार रात करीब आठ बजे हिंदुस्तान होटल के पीछे 33 हजार केवी का तार टूट गया, जिससे आईटीआई फीडर बंद हो गया।
बिजली गुल होते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए। आईटीआई अवर अभियंता अजय बाबू ने पेट्रोलिंग करवाई तो तार टूटने की जानकारी हुई। लाइनमैनों को लगाकर उन्होंने तार जुड़वाने का कार्य शुरू किया। बिजली न आने से भीषण गर्मी से रात में लोग घरों की छतों और पटियों पर बैठे नजर आए। तार जोड़ने के बाद रात करीब 11 बजे आईटीआई फीडर चालू किया गया, जिससे मोहल्लों को आपूर्ति शुरू की जा सकी। जेई ने बताया कि 33 केवी लाइन का तार टूटने से आईटीआई फीडर बंद हो गया था। तार जोड़ने में करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें