फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ड्रोन कैमरा से अवैैध शराब बनते पकड़ी, दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदबाद। होली में शराब की अवैैध बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर दबिश दी। मौके से मिली 600 लीटर लहन फैलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

शासन से होली के त्योहार को लेकर अवैैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश हैं। रविवार को कोतवाल अनिल कुमार चौबे फोर्स के साथ मोहल्ला तकीपुर पहुंचे। यहां गिहार बस्ती में अवैध शराब बनाने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ करने का प्रयास किया। पुलिस के आने की भनक लगते ही बस्ती से पुरुष भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गड्ढे खोदकर उसमें दबी 600 लीटर लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने मोहल्ला राजीव नगर निवासी रितेश कुमार को बीस लीटर शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए रितेश कुमार के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें