फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीसरे दिन एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया है। दो दिन सारथी वेबसाइट बंद होने के कारण आवेदकों के लाइसेंस नहीं बन पाए थे। 100 आवेदकों के लाइसेंस स्लॉट में महज 16 लोग ही शनिवार को लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार सुबह ही लाइसेंस पटल पर काम बंद हो गया। सारथी वेबसाइट बंद होने के कारण स्थायी व अस्थायी लाइसेंस नहीं बन रहे थे। फीस भी जमा नहीं हो पा रही थी। जानकारी करने पर पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण सारथी वेबसाइट खराब हो गई है। शनिवार सुबह शुरू होगी।
शनिवार को सुबह 10 बजे लाइसेंस के पटल पर वेबसाइट चालू होने से लाइसेंस का काम शुरू हो गया। शनिवार को 100 आवेदकों की स्लॉट थी, लेकिन शाम तक 16 आवेदक ही लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गुरुवार व शुक्रवार को जिन आवेदकों का लाइसेंस नहीं बन पाया है, उनको कार्यालय आने पर आगे की तिथि देकर बुलाया जाएगा। इस काम में कोई शुल्क नहीं लगेगा। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि सारथी वेबसाइट शुरू होने से लाइसेंस पटल का काम चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें