फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने के प्रति चालकों को किया जागरूक

Tue, 07 Jan 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
 बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब देकर जागरुक करते एडीएम, एएसपी, एआरटीओ प्रशासन व - फोटो : बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब देकर जागरुक करते एडीएम, एएसपी, एआरटीओ प्रशासन व अन्य।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन वीएन चौधरी ने जिले में हो रही दुर्घटनाओं को 50 फीसदी तक कम करने की मंशा से जागरूकता अभियान चलाया। दोपहिया वाहन चालकों को हर हाल में हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की बात कही। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी डॉ. संजय कुमार तथा एआरटीओ प्रशासन ने बिना हेलमेट पहने तथा बगैर सीटबेल्ट लगाए वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि सड़कों पर सर्वाधिक मौतें वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने के कारण होती हैं। लिहाजा हर हाल में सावधानी बरतें। बताए गए नियमों का हर हाल में पालन करें। यातायात उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें